नप की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में चार एजेंडों पर चर्चा

बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

-9- प्रतिनिधि,फारबिसगंज फारबिसगंज नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को नप मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें में कुल चार एजेंडाें पर चर्चा करते हुए चारों एजेंडा पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. उक्त बैठक में सर्व प्रथम गत बैठक की संपुष्टि की गयी. जिसके बाद बैठक के एजेंडा संख्या दो पर चर्चा करते 16 दिसंबर 24 को नप सशक्त स्थायी समिति के बैठक के प्रस्ताव संख्या 02 में पारित योजना को प्रशासनिक स्वीकृति पर निर्णय लिया गया. एजेंडा संख्या 03 पर चर्चा करते हुए 13 फरवरी 2025 को संपन्न हुए नप सशक्त स्थायी समिति के बैठक के प्रस्ताव संख्या 02,03 व 04 में पारित योजना के प्रशासनिक स्वीकृति पर विचार करते हुए हुए निर्णय लिया गया. एजेंडा संख्या 04 में नप कर्मचारी शिवशंकर तिवारी के आवेदन पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया. बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी. मौके पर उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, नप ईओ सूर्यानंद सिंह,नप सशक्त स्थायी समिति सदस्यों में मो इस्लाम,मनोज कुमार सिंह,गणेश प्रसाद गुप्ता,नप के लेखापाल रजनीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >