अलग-अलग मामलों के चार चार अभियुक्त गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पकड़ा

प्रतिनिधि, भरगामा

भरगामा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में नामजद मुख्य अभियुक्त को दबोचा, जबकि शराब तस्कर में लिप्त एक महिला व एक पुरुष को रंगेहाथ पकड़ा. इसके अलावा, न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर एक वारंटी को भी हिरासत में लिया गया. रात्रि छापेमारी के दौरान पुलिस ने उर्मिला देवी, पति मीताराम ऋषिदेव (निवासी खजूरी मिलिक, वार्ड संख्या 6 से 01 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं वीरेंद्र सरदार, पिता स्व भागवत सरदार निवासी जयनगर, वार्ड संख्या 8 को 10 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया. पुलिस ने दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त मंटू चौधरी उर्फ सचिन चौधरी, पिता नरेश चौधरी निवासी मानुलहपट्टी, वार्ड संख्या छह को गिरफ्तार कर लिया है. न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में लालचंद पासवान उर्फ मथुरानंद पासवान उर्फ विश्वजीत पासवान निवासी मानुलहपट्टी, वार्ड संख्या 6 को भी गिरफ्तार किया गया है.

———-

भूमि विवाद में दो घायल

भरगामा. भरगामा थाना क्षेत्र के हरिपुर कला वार्ड संख्या-7 में मंगलवार देर शाम भूमि विवाद में दो महिला घायल हो गई. घायल दोनों महिला ने अलग-अलग आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. मामले को लेकर भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >