पूर्व मंत्री ने पीड़ित परिजनों को दी सांत्वना

दोषियों को मिले कड़ी सजा

जोकीहाट. जोकीहाट थाना के काकन पंचायत के सिकटिया गांव में तीन दिन पूर्व धारदार दबिया से 30 वर्षीय युवक मो सैबुल की गला रेतकर हत्या से इलाके में आज भी सन्नाटा छाया है. घटना के बाद बुधवार की शाम पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताया. साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने की बात कही.मृतक सबुल अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति थे. उनके ऊपर बूढ़े माता-पिता, पत्नी व दो मासूम बच्चों की जिम्मेदारी थी. साथ ही उन्हें अपनी दो बहनों की शादी भी करनी थी. परिवार कच्चे मकान में रह रहा था. बेहतर भविष्य के लिए सबुल जमीन खरीदकर घर बनाने का सपना देख रहे थे. करीब साढ़े सात डिसमिल जमीन के लिए 06 लाख 50 हजार रुपए एडवांस भी दिया था, जिसे जुटाने के लिए सबुल दिन-रात मेहनत कर रहे थे. मृतक के पिता मो जमाल ने पूर्व विधायक को बताया कि सबुल पर ही हम सबों की उम्मीद थी. वह भी उम्मीद की किरण उपर वाले ने छीन लिया. पीड़ित परिवार की दास्तान सुन कर शाहनवाज आलम ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >