जयनगर के पूर्व मुखिया सच्चिदानंद सिंह का निधन

लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया

अभी सच्चिदानंद सिंह की पत्नी हैं जयनगर पंचायत की मुखिया 34-प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड के जयनगर के पूर्व मुखिया सच्चिदानंद सिंह का निधन हो गया. वह 75 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ ग;h. बताया गया कि श्री सिंह जयनगर पंचायत से दो बार मुखिया पद पर आसीन रहें हैं, जबकि वर्तमान में उनकी पत्नी मुखिया पद पर आसीन हैं. उन्हें तीन पुत्र हैं, वे कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे. उनका मुंबई के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. सोमवार सुबह सात बजे उनका निधन हो गया व उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव जयनगर लाया गया.पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बबन, प्रमुख संगीता यादव, पूर्व प्रमुख दिव्य प्रकाश यादवेंदु विजय यादव, भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदोरिया, पैकपार मुखिया भंटू सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू यादव, भाजपा नेता सिंताशु शेखर पिंटू, जिला 20 सदस्य राजेश चंद्र झा, 20 सूत्री सदस्य संजय मिश्र, रघुनंदन साह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया व दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की. इसके अलावा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरविंद झा,पुर्व मुखिया सनदेव मेहता,सरपंच राजकुमार मेहता सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया. स्थानीय लोगों ने श्री सिंह के समाज सेवा में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >