जिला कमेटी का निर्माण जल्द करें: क्षेत्री

कांग्रेस संगठन का विस्तार करने को लेकर बैठक

3-प्रतिनिधि, अररिया आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के हर स्तर के संगठन व उसके विस्तार को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम अररिया में एक बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक जाकिर अनवर ने की. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी सह अररिया, पूर्णिया व किशनगंज लोक सभा के प्रभारी किरण क्षेत्री मौजूद थे. जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर ने बुके देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के संगठन के निर्माण व उसकी मजबूती पर चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि किरण क्षेत्री ने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली के तुरंत बाद जिला, प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तर तक की सभी प्रकोष्ठ के संगठन का निर्माण कर लिया जाये. क्योंकि कभी भी विधान सभा चुनाव की घोषणा हो सकती है. किरण क्षेत्री ने कहा कि हर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अपने अपने प्रकोष्ठ के जिला कमेटी का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर जल्द कर लें. उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष जिला स्तरीय कमेटी का गठन व सभी प्रखंड अध्यक्षों का चयन कर लें. सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने अपने प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन कर लें. इसके अलावा पंचायत अध्यक्ष अपने अपने पंचायत में बूथ स्तर की कमेटी का निर्माण कर लें. इसे सभी स्तर के पदाधिकारी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का काम होली के तुरंत बाद पूरा कर लें. मौके पर जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा जब पार्टी का संगठन जिला से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत होगा तभी हम मजबूरी के साथ विधान सभा चुनाव बेहतर तरीके से लड़कर जीत सकते हैं. इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, शाद अहमद ,मासूम रेजा, अवेश यासीन, खालिद हुसैन, गालिब चुन्ना, तपन तिवारी ,रघुनाथ शर्मा, शशि भूषण झा, मो राजा, सरफराज आलम, कुमारी माला, अब्दुल कुद्दूस ,आबिद अंसारी, अब्दुस सलाम, मो कलाम, आफताबुर रहमान, चंगेज अंसारी, अलीम उद्दीन ,साबिर आलम, जफरुल हसन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >