सड़क पर यातायात नियमों का करें पालन

यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा व ऑटो चालकों के साथ की बैठक

अररिया. यातायात पुलिस ने विस चुनाव व आगामी दीपावली व छठ महापर्व को देखते हुए ई-रिक्शा व ऑटो चालकों के साथ बैठक कर यातायात नियम को पालन करने व अपने लाइन में वाहन चलाने का निर्देश दिया. यातायात डीएसपी फखरे आलम के नेतृत्व में यातायात थाना परिसर में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में ई-रिक्शा चालक संघ व ऑटो चालक संघ के सदस्य व बैरियर प्रबंधन के साथ बैठक की. यातायात डीएसपी ने ई-रिक्शा व ऑटो चालक संघ से कहा की चालक वाहनों का नियमित रूप से फिटनेस जांच कराएं, चालकों के दस्तावेज पूर्ण और वैध हो व वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखें. वाहन हमेशा निर्धारित गति सीमा में चलाएं. सड़क पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए. उन्होंने कहा कि अधिकांश ई-रिक्शा-ऑटो में साइड इंडिकेटर लाइट व बैक लाइट खराब रहती है. जिसके वजह से पीछे से आने वाले वाहन को पता ही नहीं चल पाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >