पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार

नगर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

अररिया. नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को पूर्व कांडों में वांछित 05 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि पांचों आरोपित पूर्व के कांड में वांछित थे. इसमें उत्पाद व मद्यनिषेध के आरोपित में रामपुर कोदरकट्टी पंचायत निवासी शंकर सहनी पिता विद्यानंद सहनी व दियागंज वार्ड संख्या 08 निवासी मंजर आलम पिता स्व लतीफ, ढकिया वार्ड संख्या 11 निवासी शंभू विश्वास पिता सुंदरलाल विश्वास व अररिया के शास्त्री नगर वार्ड संख्या 16 निवासी शेखर कुमार पिता अमरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं नगर थाना क्षेत्र अररिया के ककोड़वा वार्ड संख्या 29 निवासी राशिद अनवर पिता मो अनवर को भी गिरफ्तार किया गया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पांचों गिरफ्तार वारंटी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >