फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पांच लाख लूटे

अररिया में बुधवार की देर शाम फाइनेंस कंपनी के कर्मी से तीन बाइकों पर सवार नौ अपराधियों ने हथियार के बल पर पांच लाख रुपये, मोबाइल व टैबलेट लूट लिये.

अररिया : थाना क्षेत्र के महथावा जेबीसी नहर के पास बुधवार की देर शाम फाइनेंस कंपनी के कर्मी से तीन बाइकों पर सवार नौ अपराधियों ने हथियार के बल पर पांच लाख रुपये, मोबाइल व टैबलेट लूट लिये. कटिहार निवासी मो मुमताज ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने बताया कि सुपौल जिले के रतन सार में समूह से जुड़ी महिलाओं से पैसा लेने के लिए रानीगंज आ रहे थे. महथावा से बैरयाही जाने वाली सड़क पर जेबीसी नहर के पास तीन बाइकों पर सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर पांच लाख रुपये व अन्य सामान लूट लिये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >