आग से पांच घर जले, हजारों की क्षति

अग्निपीड़ितों ने की राहत वितरण की मांग

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित लक्ष्मण ऋषिदेव टोला में शनिवार की देर रात अगलगी में पांच घर जल गये. जानकारी अनुसार सभी परिवार रात में खाना खाकर सो रहे थे. इसी दौरान करीब 12 बजे एक घर से आग की लपटें उठने लगीं, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग की तेज लपटें देख आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिससे लोगों की नींद खुली व वे घरों से बाहर निकले. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. विकास मित्र परमानंद ऋषिदेव, स्वच्छता पर्यवेक्षक सोनू झा, बिंदेश ऋषिदेव, लक्ष्मण ऋषिदेव, उपेंद्र ऋषिदेव, जीतन ऋषिदेव, किशोर कुमार राय, सुबोध कुमार राय, डॉ. मिथलेश साह, उमेश ऋषिदेव, राजो साह समेत अन्य ग्रामीणों ने घरेलू संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक आग ने भारी तबाही मचा दी थी. आगलगी में करीब 10 बैग चावल, तीन ड्रम में रखा अनाज, लकड़ी के फर्नीचर, जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात, नगदी रुपये, कपड़े व बर्तन जलकर राख हो गए. इसके अलावा पांच बकरियां भी झुलस गयी. इस हादसे में झड़ीलाल ऋषिदेव, प्रमोद ऋषिदेव, भुटकू ऋषिदेव, रूपचंद ऋषिदेव, अंगद ऋषिदेव व लक्ष्मण ऋषिदेव के घर पूरी तरह नष्ट हो गये. घटना के बाद पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मणिलाल भगत ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत सामग्री व मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. इधर, अंचलाधिकारी राम उदगार चौपाल ने बताया कि पंचायत सचिव को मौके पर भेजकर घटना का निरीक्षण कराया गया है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत राहत सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >