शराब के नशे में पांच शराबी गिरफ्तार

पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

कुर्साकांटा. थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में गुरुवार की संध्या शराब के नशे में कुर्साकांटा पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी में कपड़फोड़ा वार्ड संख्या 07 निवासी ओमप्रकाश सरदार पिता विजय सरदार, रूपेश कुमार करदार पिता विनोद करदार, जयराम सरदार पिता बैजू सरदार व अरविंद कुमार सिंह पिता श्रीलाल सिंह, लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 02 निवासी संटू कुमार यादव पिता देवनाथ यादव बताया जा रहा है. गिरफ्तार सभी आरोपित को मेडिकल जांच के लिए सिकटी पीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

28 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

सिकटी. 28 बोतल नेपाल शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की एक बाइक सवार तस्कर नेपाल बॉर्डर से कुचहा के रास्ते पड़रिया खान टोला आ रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए उक्त जगह पर पहुंचने पर देखा कि एक व्यक्ति बाइक से आ रहा है. पुलिस वाहन पर नज़र पड़ते ही बाइक मोड़ कर भागने लगा. पुलिस बल के सहयोग से बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया. बाइक की तलाशी लेने पर 28 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई. गिरफ्तार तस्कर में धपड़ी बीन टोला के पवन महतो पिता पारू महतो थाना पलासी बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.3

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >