प्रखंड समन्वयक को दी विदाई

लोगों ने की उनके कार्यकाल की तारीफ

अररिया. अररिया सदर प्रखंड में कार्यरत प्रखंड स्वच्छता समन्वयक सुभाष चंद गुप्ता का स्थानांतरण अररिया से समस्तीपुर हो गया है. इनके स्थानांतरण पर अररिया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में उनके लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. बुधवार की शाम आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सुभाष चंद गुप्ता अररिया प्रखंड में लंबे समय से कॉर्डिनेटर के रूप में कार्यरत थे. ,ये काफी अनुभवी वर सरल स्वभाव के थे. उनका कार्यकाल भी काफी बेहतर रहा. एक अच्छे पदाधिकारी के स्थानांतरण से प्रखंड को काफी नुकसान हुआ है. इस मौके पर आरडीआरए निदेशक सौरव कुमार सिन्हा, एनइपी निदेशक विमल कुमार, एपीइओ किशोर कुमार, बीडीओ अनुराधा के अलावा अन्य पदाधिकारी व स्वच्छता अभियान के सभी कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >