Araria, ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी ने डीएम को दी जानकारी

ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी ने डीएम को दी जानकारी

अरारिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट,

नरपतगंज नगर पंचायत में लगे ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी व मुख्य पार्षद लगातार परेशान है वहीं विद्युत विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी अररिया को अवगत कराया गया मालूम हो कि नगर पंचायत नरपतगंज परिसर में 200 केवि के ट्रांसफार्मर फटने के बाद बिजली विभाग पर भी कई प्रकार के गंभीर सवाल उठ रहे है कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर 07 जनवरी 2025 ज्ञापांक 13 एवं 11 अप्रैल 2025 पत्रांक 156 पत्र निर्गत कर परिसर में दुर्घटना की आशंका को लेकर बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर विभाग को पत्र लिखा था लेकिन बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग को लेकर 08 लाख का शिफ्टिंग चार्ज का कोटेशन भेज दिया गया जिस कारण यह मामला अधर में लटका रहा मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी ने बताया कि दिशा की बैठक में भी इस मुद्दे को लेकर कई बार आवाज उठाया गया लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण यह घटना घटित हुई है स्थानीय लोगों का कहना है कि 200 केवि के ट्रांसफार्मर से आधा बाजार के लाइन का सप्लाई होने के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा रहता है जिस कारण यह घटना घटी है स्थानीय लोगों ने भीड़ वाले जगह से हटवा कर इस ट्रांसफार्मर को किसी सुरक्षित जगह पर लगवाने की मांग कर रहे हैं कोई मामले में विधायक देवंती यादव ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए विधुत विभाग के वरीय पदाधिकारी से बात करने व ट्रांसफार्मर का जगह बदलने की बात कही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >