बाइक की ठोकर से आठ वर्षीय बच्चे की मौत

परिजनों में मचा कोहराम

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के आचरा- घूरना सड़क मार्ग के पथराहा के समीप बाइक की ठोकर से 08 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक में पथराहा निवासी मो हैदर का 08 वर्षीय पुत्र आयशा बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार 08 वर्षीय बालक जो बुधवार शाम घर के समीप खेल रहा था. इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया. जहां गंभीर रूप से घायल हो गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल बालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बालक मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया. लेकिन परिजनों के द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. मामले को लेकर घूरना थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि बाइक की ठोकर से 08 वर्षीय मासूम बालक की मौत हुई है. परिजनों के द्वारा किसी प्रकार के लिखित आवेदन नहीं दिया है. पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >