अपराध पर प्रभावी नियंत्रण प्राथमिकता: एसडीपीओ

अररिया सदर एसडीपीओ ने दिया योगदान

अररिया. शनिवार की देर संध्या नवपदस्थापित सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने योगदान किया है. इसके बाद अपने सरकारी आवास में पूजा कराकर गृह प्रवेश किया व रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में किया. वहीं अगले दिन रविवार की सुबह 11 बजे जुलाई माह के आयोजित क्राइम मीटिंग में शिरकत की. इसके बाद अनुमंडल पुलिस कार्यालय में सभी थानाध्यक्षों के साथ औपचारिक बैठक करते हुए सबसे परिचय लिया. जिसमें एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण व विधि व्यवस्था कायम रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. अपराधियों पर नकेल कसना, लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन करना, आगामी इलेक्शन को सुचारू रूप से शांति व्यवस्था कायम कर उचित विधि व्यवस्था के साथ कराना भी प्राथमिकता में शामिल है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों से बेहतर पुलिसिंग के लिए सहयोग की अपील की. ज्ञात हो कि नवपस्थापित एसडीपीओ से पूर्व निवर्तमान सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह का तबादला गत माह के अंतिम सप्ताह में छपरा जिला हुआ है. जहां उन्हें छपरा सदर में अनुमंडल पुलिस अधिकारी – 1 पर स्थानांतरण किया गया है. जिसके बाद करीब 15 दिन से ज्यादा अररिया सदर एसडीपीओ पद प्रभार में चल रहा था. एसडीपीओ का पद प्रभार यातायात डीएसपी दिवान एकराम खान संभाल रहे थे. शनिवार की देर संध्या नवपदस्थापित एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपना योगदान गोपनीय में एसपी अंजनी कुमार के समक्ष दिया है. जहां यातायात डीएसपी दिवान एकराम खान मौजूद थे. वहीं रविवार को नवपदस्थापित एसडीपीओ ने सभी पुलिस अधिकारियों, थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर अररिया सदर व इससे जुड़े थानों की विधि व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >