सुंदरनाथ धाम में नेपाली श्रद्धालुओं की भीड़

40 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कुर्साकांटा. ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में आयोजित 15 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में शनिवार को नेपाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुंदरी मठ न्यास समिति के एचके सिंह, रामदेव सरदार, विजय केशरी, श्याम राम, मनोज भगत, रामानंद मंडल, रामप्रसाद शर्मा व भानू सिंह, छोटू साह, नयन भगत आदि सुबह से हीं भक्तों की व्यवस्था में लगे रहें. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि भारतीय क्षेत्र के दूर-दूर से भक्तजन धाम आए. बताया कि शनिवार को लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. न्यास समिति से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को 120 बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया गया. महंत सिंहेश्वर गिरि ने बताया कि मंदिर समिति की व्यवस्था के अनुसार लोग कतार बद्ध होकर जल चढ़ाए. श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में उपलब्ध नैवेद्यम प्रसाद की भी जमकर खरीदारी की. इसके साथ श्रद्धालुओं ने मेला का भी भरपूर आनंद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >