परवाहा. रानीगंज थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ रूबी कुमारी ने बताया कि होली पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना है. रानीगंज में गंगा-जमुनी तहजीब सदा कायम रहनी चाहिए. वहीं सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि होली पर्व को लेकर हुड़दंगियों पर पैनी नजर रहेगी. अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. कहीं डीजे बजे तो सूचना मिलते ही डीजे को जब्त कर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में दारोगा गौरीशंकर यादव, रविप्रकाश द्विवेदी, चंदन कुमार, उपप्रमुख कलानंद सिंह, कृष्ण कुमार सेनानी, सुमन झा, मो सुखानू सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं होली : बीडीओ
होली को लेकर शांति समिति की बैठक
