चोरी की स्काॅर्पियो के साथ चालक गिरफ्तार

सिमराहा पुलिस को वाहन जांच के दौरान मिली सफलता

सिमराहा. सिमराहा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सिमराहा सैफगंज पथ में कुड़वा लक्ष्मीपुर के समीप रविवार की संध्या चोरी की स्काॅर्पियो को जब्त किया. इसका नंबर बीआर 11एच 2865 है. इस दौरान पुलिस ने वाहन चालक चैतन्य साह साकिन सैफगंज वार्ड संख्या सात थाना फारबिसगंज को हिरासत में ले लिया. इस संबंध में एसआइ संतोष कुमार के स्वलिखित आवेदन पर स्थानीय थाने में केस दर्ज किया गया है. इसमें बताया गया है कि वाहन चेकिंग के दौरान स्काॅर्पियो चालक हड़बड़ाने लगा तथा इधर उधर की बातें करने लगा. शक होने पर वाहन के कागज की मांग की गयी, तो उक्त वाहन का कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया. इस संबंध में तीन लोगों को नामजद किया गया है. वहीं गिरफ्तार वाहन चालक को आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >