सोशल मीडिया के लाभ व नुकसान पर पेश किया ड्रामा

निदेशक ने शॉल भेंटकर अतिथियों का किया स्वागत

अररिया.अररिया प्रखंड के मदर शोएबा मेमोरियल स्कूल मजकूरी रजोखर में तीसरे वार्षिक समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर कार्यक्रम पेश किया. स्कूल के संस्थापक सह निदेशक अलहाज आबिद फारूकी ने बताया कि इस स्कूल में दीनी माहौल में आधुनिक, तकनीकी व कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जाती है. उन्होंने बताया कि शहर की तर्ज पर ग्रामीण इलाकों में भी अब निजी विद्यालय में बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध है. जहां ग्रामीण इलाकों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षक के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद मो मोहसिन,जमाते इस्लामी के हाजी नैयारुज्जमा ,मुफ्ती इनामुल बारी कासमी,मो जवाद आलम, पूर्व वार्ड पार्षद मुजाहिद आलम, मोहतासिम अख्तर, शाफ़ेल हुदा आदि शामिल थे. स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सोशल मीडिया खासकर वाट्सएप, गूगल,फेस बुक, इंस्टाग्राम, टिक टॉक पर ड्रामा पेश कर उसकी अहमियत की जानकारी दी. स्कूल के निदेशक आबिद फारूकी ने शॉल भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >