जनता दरबार में डीएम ने सुनी लोगों की फरियाद

लोगों को मामले के निष्पादन का दिया निर्देश

अररिया. सोमवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से आये कुल 38 लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखा. जिलाधिकारी ने संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए मामले के त्वरित समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये. जिलाधिकारी के जनता दरबारा में मो इमरान ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की मांग जिलाधिकारी से की. वहीं विनोद यादव ने केवाला द्वारा प्राप्त जमीन पर जबरन दखल कब्जा करने की शिकायत की. नूर मोहम्मद ने पुलिस की निगरानी में घर निर्माण कराने की मांग रखी. जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित व पारदर्शी समाधान सुनिश्चित कराना है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. 42

——–आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितअररिया. जिले में 9से 23 अप्रैल तक संचालित पोषण पखवारा अभियान के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. इसी क्रम में सोमवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्न प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्थानीय माताओं को बताया गया कि 06 माह की आयु पूर्ण होने के बाद बच्चों के लिए मां के दूध के साथ ऊपरी आहार की जरूरत होती है. ताकि बच्चों को समुचित पोषाहार मिलता रहे. ऊपरी आहार बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी है. अभिभावकों को संतुलित आहार, स्तनपान, पूरक पोषण व स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. पोषण पखवारा का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन के प्रथम छह वर्षों में मस्तिष्क के समुचित व सर्वोत्तम विकास के लिए पोषण व प्रारंभिक बाल उद्दीपन के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है. साथ ही बच्चों में मोबाइल देखने की बढ़ती प्रवृत्ति को कम करने व जंक फूड व फास्ट फूड से परहेज करने के लिए भी माताओं को प्रेरित किया गया. 43

———-

नि:शुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए 30 अप्रैल तक करें आवेदन

अररिया. युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विनोद दूहन के आदेश पर भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरएसईटीआई द्वारा विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. संस्थान की ओर से मिली जानकारी मुताबिक यह प्रशिक्षण 01 मई 2026 से प्रारंभ होगा. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित थी. इसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है. ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत फुटवियर डिजाइनिंग व डेवलपमेंट, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबिंग, कारपेंट्री जैसे व्यावसायिक कोर्स शामिल हैं. इन कोर्सों का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. ताकि युवा स्वरोजगार स्थापित करते हुए आजीविका के बेहतर अवसर प्राप्त कर सके. प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिये इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक आरएसईटीआई कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7033702120 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >