पंचायत भवनों में हो रहा सिलिंडर का वितरण फोटो कैप्सन:- गैस सिलेंडर वितरण करने पहुंचे बीडीओ व एमओ प्रतिनिधि भरगामा गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू करते हुए सभी पंचायतों के सरकार भवन से गैस सिलेंडर वितरण करने का निर्णय लिया है. इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है. इसी क्रम में भरगामा प्रखंड की सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत में गैस सिलेंडर का वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गणेश कुमार, पंचायत सचिव बबलू पंडित, मुखिया प्रतिनिधि कुलदीप यादव व विकास मित्र परमानंद ऋषिदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में उपभोक्ताओं के बीच व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडर का वितरण किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, लेकिन वितरण कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया गया. मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रतिदिन पंचायत स्तर पर गैस वितरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती. ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें दूर-दराज जाकर गैस लेने की परेशानी से राहत मिली है.

गैस संकट के बीच प्रशासन की पहल

भरगामा. गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू करते हुए सभी पंचायतों के सरकार भवन से गैस सिलिंडर वितरण करने का निर्णय लिया है. इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है. इसी क्रम में भरगामा प्रखंड की सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत में गैस सिलिंडर का वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गणेश कुमार, पंचायत सचिव बबलू पंडित, मुखिया प्रतिनिधि कुलदीप यादव व विकास मित्र परमानंद ऋषिदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में उपभोक्ताओं के बीच व्यवस्थित तरीके से गैस सिलिंडर का वितरण किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, लेकिन वितरण कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया गया. मामले को लेकर एमओ गणेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रतिदिन पंचायत स्तर पर गैस वितरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती. ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें दूर-दराज जाकर गैस लेने की परेशानी से राहत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >