कार्यशाला में बूथ सशक्तिकरण पर मंथन

एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा

भरगामा. भरगामा स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में बुधवार को पूर्व भाजपा विधायक देवयंती यादव की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें एनडीए सरकार के शानदार 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गयी. कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी सेवा संकल्प से सिद्धि अभियान व बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की. पूर्व विधायक देवयंती यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किये गये कार्यों को ऐतिहासिक व जन-कल्याणकारी बताया. उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक नई पहचान बनाई है. योजनाओं की अंतिम पंक्ति तक पहुंच सुनिश्चित कर एनडीए सरकार ने ””सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास”” की भावना को साकार किया है. मौके पर मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह, सुधीर भगत, रौशन यादव, राजकुमार गुप्ता, सितांशु शेखर पिंटू, चंदन सिंह, अजय सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.11

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >