पीएचसी में दिव्यांगता जांच शिविर आयोजित

शारीरिक जांच कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया

फारबिसगंज. पीएचसी फारबिसगंज में शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. जांच शिविर में उपस्थित पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव कुमार बसाक, अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व प्रभारी उपाधीक्षल डॉ केएन सिंह, पूर्व प्रभारी उपाधीक्षक डॉ मुन्ना कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने शिविर में जांच के लिए पहुंचे दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य व शारीरिक जांच के प्रतिशत का जांच किया. मौके पर शिविर में पहुंचे कुल 40 दिव्यांगों के स्वास्थ्य व शारीरिक जांच कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया. जांच के लिए 70 दिव्यांगजनों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. लेकिन शिविर में महज 40 दिव्यांग ने पहुंच कर जांच करायी. इय मौके पर स्टोर कीपर एजाज अहमद, बीएचएम हाजी सईद उज्जमा, बीईई पंकज कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, मो इस्माइल, रामदेव के अलावा पीएचसी के अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >