फारबिसगंज (अररिया) : दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले दिव्यांगजनों की चिकित्सकीय जांच के लिए शनिवार को शहर के रेफरल अस्पताल मोड़ स्थित पुरानी पीएचसी परिसर में एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया. शिविर में चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य एवं शारीरिक जांच कर दिव्यांगता का प्रतिशत निर्धारित किया.
35 दिव्यांगों की हुई चिकित्सकीय जांच
शिविर में कुल 45 दिव्यांगजनों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से 35 लाभार्थी जांच के लिए पहुंचे. चिकित्सकों ने सभी की स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्थिति का परीक्षण कर दिव्यांगता का प्रतिशत निर्धारित किया और उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया.
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच
शिविर में पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव बसाक, अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. के.एन. सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों की जांच की.
स्वास्थ्य कर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
शिविर के सफल संचालन में बीईई पंकज कुमार, एजाज अहमद, प्रदीप कुमार सिंह, मो. इस्माईल सहित पीएचसी के अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई.
और पढ़ें : कुर्साकांटा के नए बीडीओ ने संभाला पदभार, बंद आधार केंद्र जल्द होगा शुरू
