श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़े भक्त

भक्तों ने लिया श्रीनारायण लीला अवतार की कहानी का आनंद

-2-प्रतिनिधि, सिकटी सच्चिदानन्द स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण को हम नमस्कार करते हैं. जो जगत की उत्पत्ति, स्थिति व विनाश के के लिए व आध्यात्मिक आधिदैविक व आधिभौतिक तीनों प्रकार के तापों का नाश करने वाला है. उक्त बातें पलासी प्रखंड के पीपरा बिजवाड़ पंचायत स्थित पीपरा कोठी गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान महायज्ञ स्थल पर आचार्य पंडित ललन कुमार झा ने दूसरे दिन गुरुवार को अपने कथा वाचन के माध्यम से उपस्थित दर्शकों के समक्ष प्रवचन के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को संगीतमय लयबद्ध वाचन से समाहित किया. कथा वाचन के माध्यम से उन्होंने गौकर्ण व दुंदकारी की कहानी के माध्यम से दुंदकारी की प्रेतयोनि से मुक्ति, सप्ताह यज्ञ की विधि, व्यास जी का पुत्र से असंतोष भगवान के यश कीर्तन की महिमा व नारद जी का पूर्व चरित्र की महिमा का बखान किया. वहीं गुरुवार को तीसरे दिन भगवान की लीला अवतार का चरित्र चित्रण किया जायेगा. कथावाचन के लिए उनके साथ पंडित शंभु नाथ झा, पंडित प्रफुल्ल चंद्र झा,आलमनगर, पंडित गणेश मिश्र, पंडित मिथुन झा, आलोक कुमार झा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >