श्याम बाबा के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

श्याम बाबा के दर्शन को लेकर लोगों में भारी उत्साह

अररिया. आरएस स्थित बृजलाल जी खुरानिया धर्मशाला में रविवार की रात्रि श्री श्याम परिवार (दिवाने) की ओर से चतुर्थ श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया. खाटू श्याम के दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला. श्याम महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया. जहां कोलकाता व चंडीगढ़ से आए गायक राहुल शर्मा व गुरप्रीत घालीवाल ने श्याम प्रभू खाटू वाले के भजनों की एक से बढ़ कर एक सुंदर प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया. महोत्सव में आए कलाकारों ने हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा है. बजाओ श्याम नाम की ताली… सहित अन्य भजन सुनाकर श्याम भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >