विधायक से मिला कांवरिया सेवा समिति का शिष्टमंडल

10 जुलाई को होगा शिविर का शुभारंभ

फारबिसगंज. आगामी सावन माह में शिवभक्तों को सेवाभाव करने के उद्देश्य से हर साल की तरह इस वर्ष भी फारबिसगंज कांवरिया सेवा समिति द्वारा एक माह तक सेवा शिविर लगाया जायेगा. सेवा शिविर के शुभारंभ पर स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी को आमंत्रण देने के लिए कांवरिया सेवा समिति का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को विधायक जनसंपर्क कार्यालय में विधायक विद्यासागर केसरी से मिलकर उन्हें आमंत्रित किया. इधर कांवरिया सेवा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी, उपाध्यक्ष मुरली प्रसाद साह ने बताया कि इस सेवा शिविर का शुभारंभ 10 जुलाई को अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक विद्यासागर केसरी, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती द्वारा बाबा नगरी देवघर-सुल्तानगंज मुख्य कांवरिया सड़क मार्ग स्थित टंकेश्वर में किया जायेगा. 10

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >