सरकार भवन से आसान हुआ सिलिंडर का वितरण

एजेंसी पर लंबी लाइन में खड़े रहने से मिली राहत

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकार भवनों में उपभोक्ताओं के बीच अब सुलभ तरीके से गैस सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है. इस व्यवस्था के तहत ओटीपी देने वाले उपभोक्ताओं को सीधे सरकार भवन से ही सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. जिससे लोगों को गैस एजेंसी पर लंबी लाइन में खड़े रहने की परेशानी से राहत मिली है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नयी व्यवस्था से समय की बचत हो रही है व वितरण प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो गयी है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिल रहा है. हालांकि इस दौरान कुछ परेशानियां उन लोगों को हो रही हैं. जो घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक कार्यों, जैसे दुकानों में करते हैं. ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई की भी संभावना जताई जा रही है. मामले को लेकर बीडीओ शशिभूषण सुमन ने स्पष्ट किया कि प्रखंड क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर उपभोक्ता को पारदर्शी व सुगम तरीके से गैस उपलब्ध हो, इसी उद्देश्य से सरकार भवनों के माध्यम से वितरण व्यवस्था लागू की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >