बालू लदे ट्रैक्टर ने मजदूर को कुचला, मौत

लोगों में आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

जोगबनी. जोगबनी इमली गाछी चौक के समीप बीते शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बालू लदे ट्रैक्टर ने एक मजदूर को रौंद दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि मृत युवक उसी ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था. ट्रैक्टर मीरगंज की ओर से बालू लेकर जोगबनी की ओर आ रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इमली गाछी चौक के पास अचानक मजदूर का पांव फिसल गया. जिससे वह ट्रैक्टर से नीचे सड़क पर गिर पड़ा. इसी दौरान ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया. जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान 24 वर्षीय इंसार पिता जाबिर अमोना रहमानपुर निवासी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. जोगबनी क्षेत्र में बालू व मिट्टी लदा ट्रैक्टर आये दिन तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं. जिससे लगातार हादसा होने की आशंका बनी रहती है. इससे पूर्व भी जावेद हॉस्पिटल के कुछ दूरी पर एक बालू लदे ट्रैक्टर की ई रिक्शा से टक्कर हो गयी थी. उस हादसे में ईरिक्शा सवार एक व्यक्ति जो विराटनगर इलाज के लिए जा रहा था घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार व नियमों की अनदेखी कर चल रहे बालू मिट्टी लदे ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाये, ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा घटनाओं पर रोक लग सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >