ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अपने अतः करण को शुद्ध बनाना ही सत्संग

फारबिसगंज. प्रखंड क्षेत्र के भागकोहलिया पंचायत के चौरा परवाहा स्थित संतमत सत्संग मंदिर में विगत सात दिनों से चल रहे सप्ताह ध्यान-अभ्यास व ज्ञान यज्ञ समारोह का समापन शनिवार को प्रातः कालीन व अपराह्न कालीन सत्संग के बाद हो गया. दोनों पाली के सत्संग के प्रारंभ में सामूहिक रूप से गुरु महाराज की स्तुति विनती व पाठ किया गया. कुप्पाघाट, उत्तर काशी व नेपाल आदि से आये जवाहर बाबा, स्वरूपानंद बाबा,नेपाल के वीरेंद्र बाबा,देवकी नंदन बाबा,कैलाश बाबा,सुबोध बाबा,बुद्धिनाथ बाबा,मंगल बाबा,बिंदु बाबा,अमोल बाबा सहित अन्य संत महात्माओं ने अपने प्रवचनों में कहा कि हमलोगों को नित्य सत्संग व ध्यानाभ्यास करना चाहिए. अपने अतः करण को शुद्ध बनाना ही सत्संग और ध्यान का मुख्य उद्देश्य है. हमलोग आलस में पड़कर सत्संग और ध्यान नहीं करते हैं. जो गुरु का ध्यान व सत्संग करता है उसको जीवन में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >