कुख्यात अपराधी गजनी व उसका सहयोगी रिवॉल्वर, कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

दोनों का है लंबा आपराधिक इतिहास

अररिया. जोकीहाट के टॉप टेन अपराधियों में शामिल मो गजनी लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था जिसे स्थानीय थाना पुलिस ने पकड़ लिया. साथ ही एक सहयोगी अपराधी की भी गिरफ्तारी हुई है. जिसमें एसपी जितेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों के कांडों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गत गुरुवार 03 अप्रैल की रात्रि में जोकीहाट थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि मो गजनी उर्फ मुस्तजीर व उसका सहयोगी मो कलाम के साथ मिलकर लूट की बड़ी को घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इसके बाद जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने एसपी को तुरंत जानकारी दी. एसपी के निर्देश पर अपराधी का तकनीकी व मानवीय सूचना का अवलोकन शुरू किया गया. वहीं दर्शाना पंचायत स्थित बनमोतर पुल के पास दोनों अपराधियों को घेरा गया तो पीछे बैठा मो कलाम बाइक से कूद कर भाग गया व मो गजनी उर्फ मुस्तजीर पिता वाजबुल को घेर कर पकड़ा गया. जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी रिवाल्वर, एक कारतुस, चोरी की बाइक व उसमें बंधा हुआ टोटो का चार्जर बरामद किया गया. इधर दूसरे अपराधी मो कमाल पिता कबीर उद्दीन को पुलिस ने पीछा कर पुल के पास उसके छिपने के क्रम में गिरफ्तार किया व उसकी निशानदेही पर छिपा कर रखे हुए एक कट्टा व एक कारतुस बरामद किया. गिरफ्तार अंतरजिला टॉप टेन अपराधी जोकीहाट थाना क्षेत्र के ललिया गांव निवासी मो गजनी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है. इस गिरफ्तारी में जोकीहाट थानाध्यक्ष पुनि राजीव कुमार झा, पुअनि रजनीकांत कुमार, पुअनि पंकज कुमार, पुअनि दीपनारायण यादव, महिला सिपाही अनुष्का कोल सहित सिपाही कारू कुमार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >