बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश

बिजली मेंटेनेंस के नाम पर काट दी जाती है बिजली

जोकीहाट. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जोकीहाट में मेंटेनेंस के नाम पर लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों में आक्रोश पनप रहा है. उपभोक्ताओं का कहना है कि उमस भरी गर्मी जब आती है तब बिजली विभाग की नींद खुलती है. यह सवाल उपभोक्ताओं का बिजली विभाग से है. साल भर बिजली मेंटेनेंस काम नहीं होता. जब आग का गोला आसमान से बरसता है तब बिजली विभाग मेंटेनेंस काम में जुट जाती है. मेंटेनेंस के नाम पर दिन भर बिजली कटौती की जाती है. जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है. बुधवार को करीब साढ़े नौ बजे दिन से पांच बजे शाम तक बिजली नहीं रहने से उपभोक्ता परेशान थे. मंगलवार की रात को भी बिजली की आंख-मिचौनी जारी रहा. अब बिजली मेंटेनेंस के नाम पर लोगों को डर लगने लगा है. जहानपुर फीडर के उपभोक्ताओं में चरघरिया चौक के एहसान, अली रेजा, मकतूब आलम, केसर्रा पंचायत के मुखिया उमेश पासवान, पूर्व पंसस बलित झा, संतोष दास वार्ड सदस्य आदि का कहना है कि बिजली विभाग को गर्मी का सीजन आने से पहले मेंटेनेंस का सारा वर्क निपटा लेना चाहिए. लेकिन हर वर्ष जब गर्मी आती है तभी विभाग जागता है. जोकीहाट नगर पंचायत सहित प्रखंड के उपभोक्ताओं में बिजली कटौती के कारण आक्रोश पनप रहा है. उपभोक्ताओं का कहना है कि इस तरह यदि बिजली कटौती होगी तो हमलोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन को मजबूर होंगे. उपभोक्ताओं ने जिला पदाधिकारी विनोद दूहन से बिजली सुनिश्चित करने की मांग की है. मालूम हो कि बुधवार को जब जेइ राजनारायण ठाकुर के मोबाइल पर कॉल किया तो बताया गया कि मेंटेनेंस का काम चल रहा है. तीन बजे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी. लेकिन पांच बजे शाम तक बिजली कटौती जारी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >