बीरनगर में फर्जी आधार कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, एसडीओ के छापे में भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद

गुप्त सूचना पर टीम ने की कार्रवाई

भरगामा. भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बीरनगर के छर्रा पट्टी गांव के केशर मास्टर के घर में छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है. हालांकि छापामारी के दौरान गिरोह संचालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की है, जिसमें आधार कार्ड बनाने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण, प्रिंटर, कंप्यूटर सिस्टम, लैमिनेशन मशीन, तैयार फर्जी आधार कार्ड, सहित कई जरूरी दस्तावेज शामिल हैं. बरामद सामानों को जब्त कर जांच शुरू कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार बीरनगर में लंबे समय से अवैध तरीके से फर्जी आधार कार्ड तैयार कर लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा था. इस कार्य के लिए मोटी रकम वसूली जाती थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है. अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने बताया कि इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है व पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. इस छापेमारी दल में बीडीओ शशिभूषण सुमन, मनरेगा पीओ प्रशांत कुमार राय, एमओ गणेश कुमार, सीडीपीओ आशीष नंदन, अंचलाधिकारी राम उदगार चौपाल, थानाध्यक्ष राजेश कुमार व एजीएम विनीता कुमारी सहित अन्य अधिकारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >