सेवानिवृत्त सूबेदार के निधन से शोक

उनके निधन पर लोगों ने व्यक्त की गहरी संवेदना

फारबिसगंज. शहर के काली मंदिर पटेल चौक वार्ड संख्या 24 निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर प्रसाद साह के बहनोई सेवानिवृत्त सूबेदार 80 वर्षीय चंद्रभूषण कुमार का निधन उनके निवास पर हो गया. वे अपने पीछे तीन पुत्री व एक पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके निधन का खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोगो ने उनके आवास पर पहुंच कर गहरी शोक संवेदना प्रकट की. वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्ह, कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू,कंचन विश्वास,मनोज कुमार साह,अरुण निराला, स्काउट गाइड के बैजनाथ प्रसाद साह, प्रशांत कुमार, सुशांत कुमार, राजेंद्र प्रसाद साह, अरविंद कुमार साह, विनोद कुमार साह, प्रदीप कुमार साह, विवेकानंद साह, अभिनंदन साह, संतोष कुमार साह, इंजीनियर सावन सागर, अनुपम कुमार, शुभम कुमार,केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह, दीपक मित्रा,सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >