रविवार को भी खुले रहे बिजली विभाग के सभी राजस्व संग्रहण केंद्र
विद्युत उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस
अररिया. विद्युत उपभोक्ताओं के लिये एक अच्छी खबर यह है कि मार्च क्लोजिंग को ध्यान में रखते हुए रविवार 23 मार्च को भी विद्युत विभाग के सभी राजस्व संग्रहण काउंटर खुले रहेंगे. ताकि अपने व्यस्तता सहित अन्य कारणों से अगर कोई उपभोक्ता अपना बकाया बिल विभाग को जमा नहीं करा सके हैं. तो वे रविवार को भी कार्यालय पहुचं कर सहजता पूर्वक अपना बकाया बिजली बिल जमा करा सकेंगे. उपभोक्ता अपना बकाया बिजली बिल जमा करने के साथ-साथ स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज भी करवा सकते हैं. जिन उपभोक्ताओं का बकाया पर बिजली कनेक्शन कट गया है, वैसे उपभोक्ता भी काउंटर पर बिजली बिल व रिकनेक्शन शुल्क जमाकर अपना लाइन जुड़वा सकते हैं.
—-
समय पर उपभोक्ताओं को मिल रहा सिलिंडर
अररिया. जिले में रसोई गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. गैस सिलेंडर का प्रर्याप्म स्टॉक जिले में उपलब्ध है. गैस आपूर्ति संबंधी मामलों की नियमित निगरानी की जा रही है. ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. जिला आपूर्ति कार्यालय से प्राप्त जानकारी मुताबिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति से जुडॅ शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर संचालित जिला नियंत्रण कक्ष में 17 मार्च से 28 मार्च के बीच कुल 193 शिकायतें प्राप्त हुई. इसमें से 115 शिकायतों का सफलतापूर्वक निष्पादन हो चुका है. शेष 78 शिकायतें लंबित हैं. इसके निष्पादन के लिये संबंधित गैस एजेंसियों के एरिया मैनेजरों को निर्देशित किया गया है. जानकारी मुताबिक शनिवार को जिले के 10 गैस एजेंसियों पर छापेमारी भी की गयी. इस दौरान आपूर्ति, वितरण व स्टॉक की जांच की गयी. बताया गया कि सभी एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं. उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें व किसी भी समस्या की त्वरित जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को दें.