सीएमआर आपूर्ति में तेजी लाने का डीएम का निर्देश, लंबित पैक्सों की होगी जांच

अररिया में सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित मामलों को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया. अब तक 93 हजार टन से अधिक धान की अधिप्राप्ति हुई है, जिसमें 89.70% आपूर्ति पूरी हो चुकी है.

अररिया : जिले में सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में डीएम ने अधिकारियों को सीएमआर आपूर्ति कार्य में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन पैक्सों में दो लॉट यानी 58 मीट्रिक टन से अधिक सीएमआर की आपूर्ति लंबित है, वहां संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

डीएम ने जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सीएमआर आपूर्ति की नियमित निगरानी करें और लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित कराएं.

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 93,873.054 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है, जिसके विरुद्ध अब तक 89.70 प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति पूरी हो चुकी है.

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएमआर आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता में शामिल है. सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए गंभीरता से कार्य करें और नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : अमहारा में पुल निर्माण से आवागमन ठप, डायवर्सन नहीं बनने से लोग जोखिम उठाने को मजबूर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >