नगर पार्षद के छोटे भाई का कतर में निधन

शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना

फारबिसगंज. शहर के आलम टोला निवासी वार्ड संख्या 23 के वार्ड पार्षद सह जदयू नेता सैय्यद आबिद हुसैन उर्फ गुड्डू अली के छोटे भाई 37 वर्षीय सैय्यद आशिफ हुसैन का विगत 08 दिन पूर्व कतर के दोहा में निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर को कतर से मुंबई व मुम्बई से दरभंगा एयर पोर्ट तक लाया गया, जहां से सड़क मार्ग से उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार की देर रात उनके आलम टोला स्थित आवास पर लाया गया. सैय्यद आशिफ हुसैन विगत तीन वर्षों से कतर के दोहा में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम कर रहे थे. कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई, इलाज चल रहा था, लेकिन विगत 08 दिन पूर्व अचानक उनका निधन हो गया. उनके जनाजा के नमाज के बाद उनके पार्थिव शरीर को शहर से सटे ऐतिहासिक मीर कचहरी कब्रिस्तान में सपुरदे खाक किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. सैय्यद आशिफ हुसैन के निधन पर पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान, रियाज अनवर, अनवर राज, ब्रजेश राय, आबिद अनवर, शाहजहां शाद, तालिब नजामी, इजहार अंसारी, औरंगजेब आलम, रमेश सिंह, सरफराज आलम फूल, नगर पार्षद मो इस्लाम, फिरोज आलम उर्फ सलमान, शाहबाज खान, शमशाद आलम, तालिब शेख, अबुल हसन, बेलाल अली, इरशाद सिद्दीकी, असफाक आलम डॉन, अशरफ अली, सोहराब आलम सहित अन्य ने उनके आवास पर पहुंच कर उनके शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >