सीसीटीवी कैमरों से लेस होगा हर चौक-चौराहा

नप के बोर्ड की बैठक लिया गया फैसला

-9- प्रतिनिधि, जोगबनी इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र अब सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा. नगर परिषद ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है. नगर के सभी वार्डों के मुख्य स्थलों पर कैमरे लगाए जायेंगे. कुल 185 कैमरे लगाये जाने की योजना प्रथम चरण में बनाई गयी है. इनमें जोगबनी मुख्य बाजार के चौक चौराहों पर 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे लगाये जायेंगे. इससे हर दिशा की निगरानी हो सकेगी. अन्य स्थानों पर अत्याधुनिक सीपी प्लस कैमरे लगाये जायेंगे. राज्य सरकार ने सभी नगर निकायों को सीसीटीवी सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. इसी के तहत जोगबनी नगर परिषद ने बोर्ड की बैठक में योजना को मंजूरी दी. इसके बाद कार्य शुरू कर दिया गया है. नगर में एलसीडी स्क्रीन भी लगाई जायेगी. इस स्क्रीन पर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. साथ ही विज्ञापन भी चलाये जा सकेंगे. वहीं मुख्य पार्षद रानी देवी ने बताया कि नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर कैमरे लगाये जायेंगे. इससे आपराधिक घटनाओं व अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी. वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव ने कहा कि नगर में सीसीटीवी लगाना सुरक्षा के लिहाज से अच्छी पहल है. इससे आपराधिक घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकेगा. यह नगर के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >