बाल विवाह मुक्ति रथ को किया रवाना

1098 पर दे सकते हैं बाल विवाह की सूचना

फारबिसगंज. अनुमंडल पदाधिकारी सह सीएमपीओ फारबिसगंज के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली निकाली. यह रथ अररिया जिले के सभी पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करेगा. बाल विवाह की रोकथाम को लेकर देश भर में चलाये जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सौ दिवस की विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन में एक्सिस टू जस्टिस जस्ट राईट फाॅर चिल्ड्रेन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वाधान में यह रथ निकाला गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने अपील की कि बाल विवाह के प्रति सजग रह कर अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा. 1098 पर बाल विवाह की सूचना दे सकते हैं. बाल विवाह की रोकथाम न केवल प्रशासन की जिम्मेदारी है बल्कि हम सभी के सामूहिक जिम्मेदारी भी है. रथ यात्रा का कार्यक्रम 08 मार्च तक संचालित रहेगा. अभियान के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानून के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जायेगी. साथ हीं बाल विवाह के दुष्प्रभाव वह किशोरियों पर पडने वाले को कुप्रभाव को समझाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >