पूर्व रक्षा राज्य मंत्री की जयंती मनायी

उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला प्रकाश

फारबिसगंज. शहर के वार्ड संख्या 24 बंगाली टोला स्थित आवास पर गुरुवार को एक समारोह का आयोजन कर पूर्व रक्षा राज्य मंत्री डूमर लाल बैठा की जयंती समारोहपूर्वक मनायी. इस मौके पर स्व बैठा के परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री स्व डूमर लाल बैठा के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवनी व उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किये गये कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री स्व डूमर लाल बैठा का जन्म 01 जनवरी 1924 को हुआ था. जबकि वे इस संसार को 10 फरवरी 1997 को छोड़ कर चले गये. वे 1948 में पहली बार सांसद चुने गये. 1960 से 1963 तक गृह मंत्री रहे. जबकि 1963 से 1967 तक केंद्रीय मंत्री रहे. 1974 से 1977 तक बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे. इस मौके पर शंकर प्रसाद साह, श्रीकुमार ठाकुर,अंबरीश राहुल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव, नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू्, पूनम देवी, उपेंद्र प्रसाद रजक, करण कुमार पप्पू, कंचन विश्वास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >