संगठन यात्रा में नारियों को सशक्त होने का आह्वान

अभातेमम के पदा धिकारियों ने किया फारबिसगंज का दौरा

फारबिसगंज. शहर के तेरापंथ भवन में स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल की सार संभल के लिए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ट्रस्टी व क्षेत्रीय प्रभारी के आने पर संगठन यात्रा का कार्य सानंद संपन्न हुआ. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल पिछले पांच दशकों से समय-समय पर महिला सशक्तिकरण संस्कार निर्माण व सामाजिक जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्यरत व गतिशील है. यह समाज का एक सशक्त महिला संगठन है जिसकी भारत व नेपाल में 500 से अधिक शाखाएं व 65000 से अधिक सक्रिय महिला सदस्यों का विशाल नेटवर्क है. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा समय-समय पर देश विदेश के विभिन्न क्षेत्रों की शाखाओं की सार संभाल के लिए विभिन्न क्षेत्रीय पदाधिकारी को भेजा जाता है. इसी क्रम में अभातेमम की ट्रस्टी व बिहार झारखंड समन्वयक ज्योति जैन,कोलकाता बिहार की क्षेत्रीय प्रभारी पुष्पा बैद पटना और मनीषा बोथरा इस्लामपुर का सीमावर्ती बिहार क्षेत्र में आना हुआ. इस क्रम में किशनगंज, इस्लामपुर ,भट्टा बाजार क्षेत्रों की शाखाओं की सार संभाल करते हुए फारबिसगंज में पहुंचे जहां आगंतुकों का स्वागत व सम्मान कन्या मंडल व महिला मंडल के द्वारा तिलक लगा कर व जैन प्रतीक चिन्ह पहनाकर किया गया. कार्यक्रम की शुभ शुरुआत नमस्कार महामंत्र के स्मरण व महिला मंडल की सदस्याओं के द्वारा प्रेरणा गीत के गायन के साथ की गई. बिहार क्षेत्रीय प्रभारी पुष्पा बैद ने साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुत विभा जी के आशीर्वचन व अभातेमम की अध्यक्षा सुमन नाहटा का प्रेरणा संदेश पढ़ कर सुनाया. मौके पर सभा मंत्री मनोज भंसाली, कोषाध्यक्ष हेमंत चिंडालिया, भास्कर महनोत, सहमंत्री सुशील घोषल, दीपक समदरिया, तेयुप अध्यक्ष आशीष गोलछा, मंत्री पंकज नाहटा,कन्या मंडल संयोजिका हर्षा सेठिया, राकेश सेठिया,चंदा बैद, चंचल बैद,सविता महनोत, विनीता बच्छावत , सपना महनोत, अंजू बैद, सोनू पटावरी, संतोष भंसाली सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >