भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

मामला प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड संख्या-07 का

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड संख्या-07 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट ने हिंसक रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व अन्य हथियारों से हमला होने लगा, जिसमें एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

घायल प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

घायलों में रमण कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह (दोनों स्व कपिलदेव प्रसाद सिंह के पुत्र), रेणु देवी (पति रूपेश कुमार सिंह), निशा देवी (पति रमण कुमार सिंह) व वर्ती देवी (पति स्व. कपिलदेव प्रसाद सिंह) शामिल हैं. परिजनों के अनुसार पीड़ित पक्ष अपनी आजीविका को लेकर दिल्ली में रहते हैं इस दौरान मंगलवार को अपने पैतृक घर शंकरपुर पहुंचे व अपने कमरे में जाने के क्रम में विपक्षी ने अचानक हमला कर दिया. जिसमें पांच लोगों का सिर फट गया. जिसे अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में इलाज के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया. भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर हथियार के साथ पहुंच गये व हमला कर दिया. घटना में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

इधर, पीड़ित पक्ष ने घटना को लेकर भरगामा थाना में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है जल्द हीं दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >