वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस के खिलाफ महिला मोर्चा का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

भाजपा महिला मोर्चा ने फारबिसगंज में कांग्रेस के खिलाफ वंदेमातरम के सम्मान को लेकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय गीत के गायन के दौरान नेताओं की बातचीत को लेकर जताया गया रोष.

फारबिसगंज (अररिया). फारबिसगंज के लहसनगंज में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कांग्रेस के विरोध में मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की. भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् के गायन के समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बातचीत करते दिखाई देने के मुद्दे को लेकर विरोध जताया.

वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर जताया विरोध

भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् के गायन के समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का बातचीत करते दिखाई देना राष्ट्रीय गीत के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय है. इसी मुद्दे को लेकर महिला मोर्चा की ओर से विरोध मार्च निकाला गया.

राष्ट्रीय गीत का सम्मान सभी की जिम्मेदारी: चांदनी सिंह

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् देश का राष्ट्रीय गीत है और इसका सम्मान सभी को करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रीय गीत के प्रति सभी राजनीतिक दलों को समान सम्मान का भाव रखना चाहिए. उन्होंने राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषयों पर राजनीतिक दलों से मर्यादा बनाए रखने की अपील की.

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेत्री नम्रता सिंह और खवासपुर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम देवी ने भी कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत के सम्मान की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषयों पर किसी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए और सभी को राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना चाहिए.

महिला कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

विरोध मार्च के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और अपने विचार व्यक्त किए. प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाने की जरूरत है.

बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, खवासपुर महिला मंडल अध्यक्ष पूनम देवी, नम्रता सिंह, शोभा देवी, राधा देवी, अंबिका देवी, देवकी देवी, रानी देवी, रीना देवी, सरिता देवी, रिंकी देवी, संजू देवी, संता देवी, काजल देवी, शांति देवी, सुलेखा देवी, रेणु देवी, नीलम देवी, पंचायत अध्यक्ष सचिया देवी, लक्ष्मी देवी, नंदी देवी, मीना देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपुल विश्वास

विपुल विश्वास प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >