सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, किया एनएच जाम

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, किया एनएच जाम

सिमराहा : एनएच 57 पर शनिवार के दोपहर बाद सिमराहा कॉलोनी के समीप ओवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक विजय कुमार वर्मा का पैतृक घर सुपौल जिला के जगदीशपुर करजाइन है. वे पूर्णिया के शिवाजी कॉलोनी एसबीआइ रोड के समीप रहते थे. थानाध्यक्ष एमए हैदरी ने बताया कि मृतक जोगबनी हाईस्कूल का शिक्षक बताया जाता है.

उन्होंने बताया कि ठोकर मार कर भाग रहे वाहन को भी खदेड़ कर टॉल टैक्स के पास पकड़ा गया है. घटना के सबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बाइक चालक फारबिसगंज की ओर से आ रहा था कि सिमराहा कॉलोनी के समीप तेज रफ्तार ट्रक के ठोकर मार दी. जिससे से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी.

इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. इसको लेकर सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी काफिला लग गयी. जाम लगभग तीन घंटे तक लगा रहा. बाद में सिमराहा थानाध्यक्ष, स्थानीय जिप सदस्य दिलीप पटेल के समझाने बुझाने के बाद लोगों ने सड़क जाम को हटाया. इसके बाद यातायात चालू हुआ. जाम समाप्ति के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >