कार की टक्कर से बाइक चालक जख्मी

बेहतर इलाज के लिए किया रेफर

-17-प्रतिनिधि, बथनाहा बथनाहा टोल प्लाजा के पास एक बाइक चालक को एक कार सवार चालक ने ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया.जहां उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर नेपाल भेज दिया गया. वहीं मौके से कार चालक कार सहित भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलने के बाद बथनाहा पुलिस टोल प्लाजा घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी. पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को थाना ले गई. वहीं घायल व्यक्ति का पहचान सुशील यादव उम्र 37 वर्ष पिता-डोनी यादव तुलसिया वार्ड संख्या 05 नरपतगंज का रहनेवाला बताया जा रहा है. जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर नेपाल रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >