बीडीओ ने दिवंगत समाजसेवी को दी श्रद्धांजलि

नरेश पासवान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

भरगामा. बिहार सरकार की पूर्व मंत्री शांति देवी के पति वरिष्ठ समाजसेवी नरेश पासवान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. शुक्रवार को भरगामा बीडीओ शशिभूषण सुमन व सीओ निरंजन कुमार मिश्र शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके पैतृक गांव नया भरगामा पहुंचे व नरेश पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढ़स बंधाया. नरेश पासवान एक समय भारतीय रेल में कार्यरत थे. लेकिन सार्वजनिक सेवा के उद्देश्य से उन्होंने नौकरी छोड़ राजनीति का मार्ग चुना. उनकी राजनीतिक सूझबूझ व संगठनात्मक क्षमता ने उन्हें क्षेत्र में एक प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता बना दिया. उनकी पत्नी शांति देवी रानीगंज सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से दो बार बिहार सरकार में मंत्री पद पर आसीन रहीं. नरेश पासवान के निधन की खबर से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक का वातावरण है. क्षेत्र के लोग उन्हें एक मिलनसार, दूरदर्शी व समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में याद कर रहे हैं. 8

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >