मैदान के बीच सरकार भवन व विज्ञान भवन निर्माण पर ग्रामीणों ने लगायी रोक

मैदान में भवन निर्माण से युवाओं को होगी परेशानी

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के पैकपार पंचायत स्थित रामानुग्रह सिंह किशुनदयाल उच्च विद्यालय परिसर में मैदान के बीच सरकार भवन व विज्ञान भवन के निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए उसे रुकवा दिया. ग्रामीणों का कहना है कि मैदान के बीच भवन निर्माण होने से विद्यालय के छात्र-छात्राओं की खेलकूद गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो जाएंगी. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने नरपतगंज विधायक देवंती यादव को सूचना देकर अपनी नाराजगी जाहिर की. ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि विद्यालय का यह मैदान बच्चों के खेलकूद, परेड व अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एकमात्र स्थान है.यदि मैदान के बीच भवन बना दिया गया तो विद्यार्थियों को खेलकूद के लिए जगह नहीं बचेगी. ग्रामीण अशोक मेहता, सुबोध मंडल, मिट्ठू यादव, मन्नू मंडल, आदित्य सिंह, फूलों मेहता, गब्बर मेहता, बीकन मेहता, उपेंद्र यादव, अंशु कुमार, विवेक तथा मुन्ना भगत सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से निर्माण स्थल बदलने की मांग की. मामले की जानकारी मिलने पर विधायक देवंती यादव ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण के लिए वैकल्पिक स्थान सुनिश्चित किया जाएगा ताकि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की खेलकूद गतिविधियां भी प्रभावित न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >