Araria News : आयुश ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर बढ़ाया मान

आयुश ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर बढ़ाया मान

अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट़, Araria News : मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया आर एस के वर्ग 8 के छात्र आयुष कुमार सिंह, पिता श्रीचंद सिंह ने खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़ चढ का हिस्सा लेते रहे हैं. इसके लिए विद्यालय प्रशासन भी उन्हें प्रोत्साहित करती रहती है. आयुष कुमार ने पूर्णिया स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रमंडल स्तरीय 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया. इसके बाद वह बिहार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. उनकी प्रतिभा को देखते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ संजय प्रधान,प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी, प्रशासनिक प्रभारी अभिनंदन नौटियाल एवं पूरा शिक्षक शिक्षिका ने उनकी खेल प्रतिभा को देखते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उनकी प्रतिभा पर आज उक्त छात्र को प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित भी किया गया.जैसा कि बता दे मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल पठन-पाठन के अलावे विभिन्न स्पर्धाओं खेलकूद पेंटिंग व अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित करती रहती है. इससे पहले आयुष कुमार जिला स्तरीय मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. सांसद खेल महोत्सव में 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिला का नाम रोशन किया. जबकि एसजीएफआइ प्रतियोगिता में भी 400 व 600 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया. उनकी प्रतिभा पर आर के रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर प्रसाद रूंगटा व ट्रस्टी रामस्वरूप रुंगटा बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravikant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >