आशा ने पीएम व सीएम का किया पुतला दहन

पीएचसी अररिया कार्यालय के सामने प्रदर्शन

बकाया मानदेय भुगतान की मांग

अररिया. अपनी विभिन्न समस्याओं व मांग को लेकर अररिया प्रखंड की आशा ने बुधवार को पीएचसी अररिया कार्यालय के सामने आक्रोश जताया व पीएम नरेंद्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगाये. दोनों का पुतला दहन किया. आशा जिला संघ की अध्यक्ष किरण झा ने बताया कि पांच माह से हम लोगों के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि हमलोगों को बहुत कम राशि दी जाती है. ऐसे अभी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि एक ओर इतने कम मानदेय पर हम लोग काम करते हैं. उस पर भी समय पर राशि का भुगतान नहीं होता है. ऐसे में परिवार का भरण पोषण कैसे होगा. किरण झा ने बताया कि हम लोगों को मात्र 3500 रुपये दिया जाता है. उसपर भी नये बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है. इससे आशा में काफी आक्रोश है. इन्हीं सब मांगों को लेकर पिछले दिनों हम लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था. इसमें सरकार को अपनी मांगों पर विचार करने का आग्रह किया था और कहा था कि अगर संतोषप्रद निर्णय नहीं लिया गया तो एक अप्रैल से हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. इसलिए आज पुनः हम लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया है. अभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नहीं गये हैं, लेकिन जल्द ही अनिश्चितकालीन धरना पर चले जाएंगे. मौके पर अररिया प्रखंड की सभी आशा मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >