अररिया में तीन थानों के थानाध्यक्ष बदले, 2018 और 2019 बैच के दारोगाओं को मिली नई जिम्मेदारी

अररिया जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन महत्वपूर्ण थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक ने 2018-19 बैच के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे अपराध नियंत्रण और जनसेवा में सुधार की उम्मीद है.

Araria News: अररिया जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और थानों की कार्यशैली में सुधार लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने तीन महत्वपूर्ण थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की है. कुंआरी, मदनपुर और बरदाहा थाने में 2018 और 2019 बैच के पुलिस अवर निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अररिया की गोपनीय शाखा द्वारा जारी आदेश संख्या 584/26 के तहत यह फेरबदल किया गया है.

पुलिस महकमे में इस बदलाव को केवल नियमित तबादला नहीं, बल्कि अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. जिन तीनों थानों में नई नियुक्तियां हुई हैं, वहां पहले तैनात अधिकारियों को विवादों और कार्य में शिथिलता के कारण हटाया गया था.

किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार 2018 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार को नगर थाना अनुसंधान इकाई से स्थानांतरित कर कुंआरी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. कुंआरी थाना का पद कुछ समय से रिक्त चल रहा था.

इसी प्रकार 2019 बैच की पुलिस अवर निरीक्षक प्रिया कुमारी को रानीगंज थाना अनुसंधान इकाई से मदनपुर थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

वहीं 2019 बैच के ही पुलिस अवर निरीक्षक इम्तियाज खान को जोकीहाट थाना अनुसंधान इकाई से स्थानांतरित कर बरदाहा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.

क्यों खाली हुए थे तीनों थानों के पद

विभागीय सूत्रों के अनुसार जिन अधिकारियों को हटाया गया, उनके खिलाफ अलग-अलग प्रकार की कार्रवाई की गई थी. कुंआरी थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राजू कुमार को गलत आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया गया.

बरदाहा थाना के मिथिलेश कुमार और मदनपुर थाना के शमसुद्दीन अंसारी को कार्य में शिथिलता बरतने के कारण लाइन हाजिर किया गया था. इसी कारण तीनों थानों में थानाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था और प्रशासन को नए अधिकारियों की नियुक्ति करनी पड़ी.

SP ने तत्काल योगदान देने का दिया निर्देश

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने आदेश में तीनों नवपदस्थापित अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है.

वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि नई नियुक्तियों के बाद संबंधित थानों में लंबित मामलों के निष्पादन, गश्ती व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम जनता से संवाद व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा.

Araria News: बेहतर पुलिसिंग की बढ़ी उम्मीद

स्थानीय स्तर पर इस फेरबदल को सकारात्मक नजरिए से देखा जा रहा है. आम लोगों और पुलिस महकमे के जानकारों का मानना है कि नए अधिकारियों की नियुक्ति से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार, कानून-व्यवस्था पर बेहतर नियंत्रण और जनता की शिकायतों के त्वरित निपटारे की संभावना बढ़ेगी.

अररिया जिले में हाल के महीनों में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं. ऐसे में कुंआरी, मदनपुर और बरदाहा थाने में हुई नई तैनाती को जिले में अपराध नियंत्रण और जनविश्वास मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Also Read: 11 अगस्त के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर? बांकीपुर उपचुनाव में BJP क्यों हारी और RJD के लिए कैसे बढ़ा खतरा

Also Read: बिहार के 15 जिले बाढ़ प्रभावित, 2 हजार गांव हाई रिस्क जोन में, CM सम्राट ने नदियों को लेकर बताया प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल सिंह

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >