अररिया जिला नियोजनालय, संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में 14 अगस्त, शुक्रवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. इसमें नवभारत फर्टिलाइजर एलएलएम, पूर्णिया की ओर से सेल्स ट्रेनी के पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. जिला नियोजनालय के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले बिहार के किसी भी जिले के बेरोजगार युवा इस जॉब कैंप में शामिल हो सकते हैं.
सेल्स ट्रेनी के 20 पदों पर होगी नियुक्ति
जॉब कैंप में सेल्स ट्रेनी के कुल 20 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या उससे अधिक निर्धारित की गयी है. अभ्यर्थियों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. भर्ती प्रक्रिया के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे.
सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा कैंप
जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में जॉब कैंप 14 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजन फॉर्म तथा सभी मूल प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति साथ लानी होगी. जिला नियोजनालय ने योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है.
